22 लाख कैश और ज्वेलरी लेकर भागी युवती पिता की शिकायत पर गिरफ्तार, खुला बड़ा राज

22 लाख कैश और ज्वेलरी लेकर भागी युवती पिता की शिकायत पर गिरफ्तार, खुला बड़ा राज

मुंबई : मुंबई में एक पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ 22 लाख रुपये कैश और सोने की ज्वेलरी की चोरी करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पिता ने अपनी बेटी को कई साल पहले कैश और ज्वेलरी रखने के लिए दिए थे, लेकिन बीते मई महीने से वह गायब हो गई, जिसके बाद घरवालों को पता चला कि उसने सालों पहले एक आदमी से शादी कर ली थी, लेकिन उन्हें बताया ही नहीं था। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने करीब छह साल पहले घरवालों से छिपाकर एक आदमी से शादी कर ली थी और बीते मई महीने में वह घर से गायब हो गई थी। वनराई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरती दिनेश द्विवेदी ने अपनी शादी के बारे में परिवार से छिपाकर रखा था। आरोपी महिला के पिता दिनेश द्विवेदी एक पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कई साल पहले अपने बेटे यानी आरोपी महिला के भाई की शादी के लिए 22 लाख रुपये और ज्वेलरी आरती को रखने के लिए दिए थे, लेकिन मई महीने में वो अचानक गायब हो गई। तब परिवार को पता चला कि उसने छह साल पहले ही शादी कर ली थी। उन्होंने घर पर आरती को दिए गए नकद और ज्वेलरी चेक किए तो वह भी गायब था। जिसके बाद दिनेश द्विवेदी ने अपनी बेटी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद