धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच छलका क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का दर्द, नाम लिए बिना कह गए इतनी बड़ी बात

धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच छलका क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का दर्द, नाम लिए बिना कह गए इतनी बड़ी बात

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma Divorce Rumours : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें तेज हो गई हैं। दोनों लगभग पांच साल की शादी के बाद कथित तौर पर अलग होने की ओर बढ़ रहे हैं। उनके अलग होने की खबरें तब और तेज हो गई जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें हटा दी हैं।

चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अपने संबंधों के टूटने का दर्द बयां किया है। शनिवार देर शाम के इस इंस्टा स्टोरी ने पूरे दिन चली अफवाहों को और हवा दे दी है।दरअसल, शनिवार को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के संभावित तलाक की अफवाहें उड़ीं। कहा गया कि दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। कुछ रिपोर्टों में उनके करीबी लोगों के हवाले से तलाक को लेकर भी दावा किया गया। चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कड़ी मेहनत लोगों के कैरेक्टर को स्पॉटलाइट में लाती है। आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं।

आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने क्या-क्या किया है। दुनिया जानती है, आप मजबूती से खड़े हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आपने पिता और मां को गर्व कराने के लिए पूरा पसीना बहाया। हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह सीना तान कर खड़े रहो।" बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 को यूट्यूबर, डांस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट धनश्री से सगाई की थी। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिख जा में भी हिस्सा लिया था और 22 दिसंबर, 2020 को दोनों ने गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी। 

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

हाल के दिनों में धनश्री ने चहल के समर्थन में पोस्ट भी किए थे लेकिन फिर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर जता दिया कि शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वैसे साल 2023 में भी धनश्री और युजवेंद्र के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'चहल' सरनेम हटा दिया था जिसके बाद उनके मनमुटाव और अलगाव की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि युजवेंद्र चहल ने इन अफवाहों को खारिज कर फैंस से अफवाहें न फैलाने की अपील की थी।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल