भाजया नेता की गोली मारकर हत्‍या, आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

भाजया नेता की गोली मारकर हत्‍या, आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

MP News : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की।

बता दें कि भाजपा नेता मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाले थे। शनिवार की देर रात वह साथियों के साथ इसकी तैयारियों में जुटे थे। झंडे-बैनर लगवा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसपर हमला कर मार दिया। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहे थे। रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी, तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

सीने में लगी गोली
गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय थे। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक थे। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी थे।

यह भी पढ़े बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी