सात फेरे लेने के लिए सात समंदर पार कर भारत पहुंची अमेरिकी युवती, बिहारी युवक संग रचाई शादी

सात फेरे लेने के लिए सात समंदर पार कर भारत पहुंची अमेरिकी युवती, बिहारी युवक संग रचाई शादी

Bihar News : प्यार सरहद की सीमा को नहीं मानता। जब दो युवा एक दूसरे को दिल दे बैठते है तो फिर सात समंदर पार करना भी आसान हो जाता है। ऐसा ही एक वाकया मांझी प्रखंड के चंदउपुर गांव में देखने को मिला, जहां अमेरिका से अपने प्रेमी के गांव आई दुल्हन ने भारतीय संस्कृति और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई। मामला सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदउपुर गांव का है।

मांझी प्रखंड के चंदउपुर निवासी नागेन्द्र सिंह का पुत्र आनंद कुमार सिंह अमेरिका में होटल मैनेजमेंट का कार्य कर रहे थे, जहां पर साफिया सेंगर से पहली मुलाकात हुई। यहीं से दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। एक दूसरे को समझने में लगभग 3 साल लग गया। दोनों एक दूसरे को समझ लिए तो अपने परिवार के लोगों को शादी करने के लिए राजी किया। 

दुल्हन साफिया सेंगर अपनी बहन, भाई और दोस्त के साथ शादी करने के लिए बिहार पहुंची, जबकि दूल्हे पक्ष से भी कुछ अमेरिकन दोस्त पहुंचे हैं। सोमवार को छ्परा का दूल्हा और अमेरिकन दुल्हन विधिवत शादी के बंधन में बंध गए। पंडित आचार्य विक्की पांडेय ने विधिवत हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करायी, जिसे देखने के लिए अमेरिकन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। अमेरिका की रहने वाली साफिया बिहारी युवक के साथ दांपत्य जीवन में बंधकर काफी खुश नजर आई। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें