दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने दो प्रेमियों से कराई पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने दो प्रेमियों से कराई पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

Rajsthan News : राजस्थान के अलवर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महिला अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने जिस पति की हत्या अपने प्रेमियों से मिलकर कराई, उससे वह दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला पहले से शादीशुदा थी और उसकी एक बच्ची भी थी। इसके बाद भी इंद्रपाल नाम के शख्स ने महिला से शादी की थी। उसके बाद भी महिला अन्य पुरुषों के साथ संबंध में रही। पति ने इसका विरोध किया तो अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले इंद्रपाल (32) ने 2 साल पहले सिरसा की रहने वाली शशि से प्रेम विवाह किया था। शशि पहले से शादीशुदा थी और उसकी एक बेटी थी। बावजूद इसके इंद्रपाल ने बेटी को अपनाया और शशि से शादी की। शादी के बाद इंद्रपाल और शशि भिवाड़ी के खुशखेड़ा स्थित आनंदा ग्रीन सोसाइटी में किराए पर रहने लगे। दोनों का एक बेटा भी हुआ। शशि खुशखेड़ा की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करती थी।

यह भी पढ़े LIC बलिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शादी के बाद भी शशि के अन्य लोगों से अवैध रिश्ते थे। इंद्रपाल के फ्लैट के ऊपर दूसरे फ्लैट में हैदराबाद का बालकांत और फरीदाबाद का कुलदीप किराए पर रहता था। वो दोनों भी खुशखेड़ा में प्राइवेट नौकरी करते थे। शशि के कुलदीप और बालकांत दोनों से अवैध संबंध थे।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक Road Accident : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी रेफर

रिपोर्ट के मुताबिक इंद्रपाल की वजह से कुलदीप और बालाकांड को शशि से मिलने में परेशानी होती थी। ऐसे में तीनों ने मिलकर इंद्रपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बालकांड और कुलदीप ने शशि को भिवाड़ी की एक दूसरी सोसाइटी में किराए का कमरा दिलवाया, जहां शशि अपने दोनों बच्चों के साथ रहने लगी। शशि बिना बताए घर से चली गई तो इंद्रपाल परेशान था। बालकांत और कुलदीप ने इंद्रपाल से कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई है, जिसके बाद परेशान इंद्रपाल उसकी तलाश में जुटा रहा।

इसी बीच कुलदीप और बालकांत ने इंद्रपाल से कहा कि तिजारा में एक बाबा है, जो उसकी पत्नी के बारे में कुछ बता सकते हैं। ऐसे में इंद्रपाल दोनों के बताए अनुसार 28 तारीख की देर रात तिजारा के लिए निकला। कुलदीप और बालाकांत भी एक स्कूटी पर उसके साथ तिजारा आए। इसी दौरान रास्ते में धारदार हथियार से कुलदीप और बालकांत ने इंद्रपाल की गला रेत कर हत्या कर दी। 29 जून की सुबह पुलिस को शव की जानकारी मिली। पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट और कॉल रिकॉर्ड से मृतक इंद्रपाल की पहचान की।

शशि और इंद्रपाल जिस सोसाइटी में रहते थे, वहां पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि इंद्रपाल की पत्नी शशि के अन्य लोगों से भी संबंध थे। उसके घर पर कई लोगों का आना-जाना रहता था। उन्होंने बताया कि शशि के गायब होने के बाद सोसाइटी से बालकांत और कुलदीप भी गायब हो गए। इसके बाद कॉल डिटेल्स और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शशि को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो शशि ने हत्या में अपनी भूमिका समेत पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण