गोली मारकर 52 लोगों की हत्या, बदमाशों ने सूडान में मचाया कत्लेआम

गोली मारकर 52 लोगों की हत्या, बदमाशों ने सूडान में मचाया कत्लेआम

सूडान। अफ्रीकी देश सूडान के अबेई में हथियारबंद बदमाशों ने 52 ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में महिलाओं, बच्चों और दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक भी शामिल हैं। अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने बताया कि दक्षिण सूडान के वार्रप राज्य के हथियारबंद लोगों ने शनिवार को गांव पर हमला कर दिया। हालांकि हमला क्यों किया गया, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।

अबेई एक तेल समृद्ध क्षेत्र है, जिसे दक्षिण सूडान और सूडान द्वारा संयुक्त रूप से प्रशासित किया जाता है। दोनों देश इस पर अपना दावा करते हैं। कोच ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस हमले में महिलाओं, बच्चों और पुलिस अधिकारियों समेत 52 स्थानीय लोग मारे गए. इसके अलावा 64 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए डर और दहशत पैदा कर दी है, जिसकी वजह से इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई (UNISFA) ने रविवार को बताया कि हिंसा के बीच एगोक शहर में उसके अड्डे पर हुए हमले में अबेई स्थित संयुक्त राष्ट्र बल के एक घाना शांतिरक्षक की मौत हो गई  UNISFA ने सोमवार को बताया कि एक दिन बाद हुई हिंसा में, UNISFA बेस से नागरिकों को अस्पताल ले जाते समय पाकिस्तान के एक दूसरे शांतिदूत की मौत हो गई और उसके चार सहयोगी और एक नागरिक घायल हो गए। कोच ने कहा कि सैकड़ों विस्थापित नागरिकों ने यूनिस्फा अड्डे पर शरण मांगी थी। सूडान में आए दिन जातीय हिंसा देखने को मिलती है। अबेई में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कई बार झड़पें हुईं हैं, जहां सीमा पार व्यापार से महत्वपूर्ण कर राजस्व एकत्र किया जाता है।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...