जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर तीन लोगों की हत्या, मचा हड़कम्प

जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर तीन लोगों की हत्या, मचा हड़कम्प

Jharkhand News : झारखंड के गुमला जिले के सिसई में जमीनी विवाद में दो भाइयों के परिवार के बीच खूनी संघर्ष में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में पैतृक जमीन पर लगे एक पेड़ को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच विवाद था। शुक्रवार की दोपहर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि हथियार निकल आए। कुल्हाड़ी से वार कर नागेश्वर साहू (63),  सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहू (60) और पवन कुमार साहू (35) की हत्या कर दी गई।
 
एक अन्य युवक विकास कुमार साहु भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल है। वारदात की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। इलाके में भी सनसनी फैल गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा