पति ने दोस्तों के साथ गन प्वाइंट पर शिक्षिका पत्नी को किया अगवा, निर्वस्त्र कर पीटा और..

पति ने दोस्तों के साथ गन प्वाइंट पर शिक्षिका पत्नी को किया अगवा, निर्वस्त्र कर पीटा और..

काशीपुर : कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने कार से अगवा कर लिया और पिस्टल तानकर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाजपुर, स्वार होते हुए रामपुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर आए।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2008 को क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन के चलते वह 9 अप्रैल 2023 से अपनी मां के साथ रह रही है और वर्तमान में एक स्कूल में पढ़ाती है।

शिक्षिका के मुताबिक आठ फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी स्विफ्ट कार में सवार उसके पति और दो दोस्तों ने उसकी स्कूटी रोक ली। तीनों ने पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। पिस्टल तीनों के पास थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए विरोध करने पर धमकाने लगे कि रात होगी तो उसकी हत्या कर देंगे। 

यह भी पढ़े सुप्रीम कोर्ट ने लगाई UGC के नये नियमों पर रोक, जानिएं सर्वोच्च न्यायालय ने क्या-क्या कहा

इसके बाद वे उसे बाजपुर, फिर स्वार ले गए। वहां से तीनों उसे कार से ही चौखंडी जिला रामपुर ले गए। फिर रात में करीब नौ बजे उसे रामपुर जिले के एक गांव में रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए। इस बीच, शिक्षिका ने परिजनों को सूचना दी जिस पर करीब 12 बजे परिजन पहुंचे और उसे घर ले आए।

यह भी पढ़े एक वर्षीय मासूम ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, कलेक्टर समेत अफसर भी हुए भावुक

शिक्षिका की तहरीर पर उसके पति, पति के दो दोस्तों गोपी कंदला और मिंदा निवासीगण ग्राम कनकपुर थाना आईटीआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ अनुषा बड़ौला ने कहा कि कार सवार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल