इस लेडी डॉन संग सात फेरे लेगा कुख्यात गैंगस्टर, कोर्ट से मिली सिर्फ 6 घंटे की पैरोल

इस लेडी डॉन संग सात फेरे लेगा कुख्यात गैंगस्टर, कोर्ट से मिली सिर्फ 6 घंटे की पैरोल

सोनीपत: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी शादी करने जा रहा है. उसकी दुल्हन कोई और नहीं बल्कि राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी बनने वाली है. जिसे जुर्म की दुनिया में मैडम मिंज के नाम से भी जाता है। अपनी शादी का हवाला देकर काला जठेड़ी ने अदालत से पैरोल मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। शादी के लिए उसे 12 मार्च को दिल्ली और 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है। इस दौरान वो पुलिस के घेरे में रहेगा।
 
गैंगस्टर की शादी पर सेंट्रल एजेंसियों समेत 4 राज्यों की पुलिस भी नजर रखेगी। उसकी शादी दिल्ली में 12 मार्च को होगी, जबकि 13 मार्च को सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए भी उसे पैरोल मिली है। काला जठेड़ी और उसकी गर्लफ्रेंड को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जुलाई 2021 में सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। काला जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम था। उस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं।
 
लेडी डॉन अनुराधा कभी राजस्थान के कुख्यात डॉन रहे आनंदपाल के साथ जुड़ी हुई थी।आनंद पाल का एनकाउंटर हो जाने के बाद वही उसका गिरोह चलाती थी। बाद में अनुराधा संदीप उर्फ काला जठेड़ी के साथ काम करने लगी थी। फिलहाल, अनुराधा जेल से बाहर है और सोनीपत में संदीप उर्फ काला जठेड़ी के घरवालों के साथ रहती है। साल 2023 में अनुराधा ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि अब उसका क्राइम से कोई लेना देना नहीं है। अब वो सिर्फ एक हाउस वाइफ है और संदीप उर्फ काला जठेड़ी का घर संभाल रही है। अनुराधा अब नॉर्मल जिंदगी जीना चाहती है और जी भी रही है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...