आशिकी में कलयुगी मां बनी हत्यारिन : दो बेटों की हत्या कर फेंके शव, प्रेमी संग गिरफ्तार

आशिकी में कलयुगी मां बनी हत्यारिन : दो बेटों की हत्या कर फेंके शव, प्रेमी संग गिरफ्तार

सोनीपत/बागपत : कलयुगी मां की आशिकी उसके अपने ही दो बेटों पर भारी पड़ गई। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दो दिन पहले पुलिस को दोनों बेटों के अपहरण की सूचना देकर केस दर्ज कराया। पुलिस के साथ मिलकर अपने बच्चों को ढूंढने का ढोंग रचती रही और रोना धोना करती रही, लेकिन असलियत सामने आई तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब लोग आरोपी महिला को मां नहीं, डायन का दर्जा दे रहे हैं। मामला हरियाणा के सोनीपत का है।
 
पुलिस के मुताबिक सोनीपत के आदर्श नगर की महिला ने एक दिन पहले अपने 10 व सात वर्षीय दो बेटों के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला पर ही शक हुआ। इसके बाद शक के आधार पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या करने के राज का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम रूबी है। उसके पति से सात पहले तलाक हो चुका है। रुबी ने बीते दिन 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और 7 वर्षीय बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने सभी रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
 
रुबी ने बताया कि उसे शक है कि किसी ने उसके बच्चों का अपहरण किया है। पुलिस ने रुबी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस बीच पुलिस ने रुबी के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका नितिन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगाली और अन्य जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद छानबीन शुरू की। सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने महिला रुबी व उसके प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। दोनों ने मासूम यश व वंश की हत्या कर शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गांव गोरीपुर के गन्ने के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। 
 
ऐसे खुला राज
 
पता चला है कि रुबी अपने पति व उसके घर वालों से नफरत करती थी। रुबी का पति राहुल दोनों बच्चों को लेने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन रुबी उसे बच्चों को देने को तैयार नहीं थी। उपर से वह युवत नितिन के प्रेम में फंस गई थी। उसने निर्णय किया कि बच्चे किसी भी सूरत में पति राहुल को नहीं देगी। महिला रुबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर फिल्मी स्टोरी के तहत दोनों बच्चों की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों यश और वंश को पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में खेतों में ले जाया गया। वहां बारी बारी से आरोपी प्रेमी से मिलकर गन्ने के खेतों में बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को जंगल के पास खेतों में फेंक दिया गया। इसके बाद बच्चों के अपहरण की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।
 
दोनों बच्चों का शव बरामद
 
पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए है। सोनीपत व बागपत पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला का एक दोस्त है। इसके बाद बीती रात को पुलिस ने मामले में रूबी के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो वह छत से कूदकर भागने लगा। छत से कूदने से उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला रुबी के पति राहुल ने बताया कि अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए उसके दोनों बेटों की हत्या की गई है। पति ने बताया कि स्कूल से पढ़ने के दौरान उठाकर उन्हें बागपत ले जाया गया। उसकी 2012 में रुबी के साथ शादी हुई थी। इसके बाद तलाक हो गया। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा