ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, थाने में मचा हड़कंप

ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, थाने में मचा हड़कंप

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक में तैनात एक पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंबाद थाने में पहुंच गये। इंस्पेक्टर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ? यह अभी तक सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताविक, मंगलवार की सुबह इंस्पेक्टर अशोक नाजन रोजाना की तरह अंबाद पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर पहुंचने के बाद अपने केबिन में बैठे थे। उधर, थाने में सभी कर्मचारियों की हाजिरी शुरू कर दी गई। सभी स्टाफ मौजूद होने के बाद अटेंडिंग मास्टर शरद झोले उन्हें बुलाने के लिए केबिन में गए तो देखा कि नाजन खून से लथपथ कुर्सी पर पड़ा हुए है।

मौजूद पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर अशोक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त मोनिका राऊत, सहायक पुलिस आयुक्त शेखर देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप ठाकुर थाने में पहुंच गये। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक, क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत बच्चाओ भी थाने पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट