डॉक्टर पर धारदार हथियार से 18 बार वार, खौफनाक हमले का वीडियो आया सामने ; कमजोर दिल वाले न देखें

डॉक्टर पर धारदार हथियार से 18 बार वार, खौफनाक हमले का वीडियो आया सामने ; कमजोर दिल वाले न देखें

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश हुई है। आरोपी ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से 18 बार हमला किया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। CCTV में देखा जा सकता है कि एक शख्स द्वारा धारदार कोयते से हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की गर्दन पर 18 बार हमला किया जाता है। डॉक्टर गंभीर रूप से घायल है। घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल  का नाम डॉक्टर कैलास राठी है। वहीं, आरोपी राजेन्द्र मोरे की तलाश पुलिस CCTV के आधार पर कर रही है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच ज़मीन के सौदे के कुछ बकाया पैसों को लेकर पिछले दो सालों से विवाद चल रहा था। घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलास से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल में उनके केबिन में गया और मौका मिलते ही डॉक्टर के गले पर कोयते से हमला कर भाग गया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल डॉक्टर कैलास राठी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी राजेन्द्र मोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्