बलिया में बियर दुकान के सेल्समैनों को पीटा, प्रधान प्रतिनिधि समेत 6 पर मुकदमा

बलिया में बियर दुकान के सेल्समैनों को पीटा, प्रधान प्रतिनिधि समेत 6 पर मुकदमा

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर स्थित लाइसेंसी बियर की दुकान का दरवाजा तोड़कर सेल्समैनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। बैरिया पुलिस ने इस मामले में चांद दियर के प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव व संजय यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर धारा 147, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस बियर दुकान की अनुज्ञापी श्रीमती मीरा सिंह है। इनके भाई प्रवीन कुमार सिंह (निवासी जीरा बस्ती थाना सुखपुरा) ने बैरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर इस घटना की जानकारी दी। साथ ही बियर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को सौंपा, जिसमें पूरी घटना कैद है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांचोरांन्त सुमेर यादव व संजय यादव सहित कुल छह लोगों पर सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव