बलिया : ROAD ACCIDENT में शिक्षक की दर्दनाक मौत, एआरपी भी थे उपेन्द्र तिवारी

बलिया : ROAD ACCIDENT में शिक्षक की दर्दनाक मौत, एआरपी भी थे उपेन्द्र तिवारी



बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर के पास Road Accident में शिक्षक उपेन्द्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गयी। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ननहुल निवासी व प्रावि छितौनी बांसडीह पर तैनात उपेंद्र तिवारी पुत्र भगवान तिवारी नगर शिक्षा क्षेत्र में ARP थे। इनकी मौत की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर में किराये की मकान में उपेन्द्र तिवारी अपनी शिक्षिका पत्नी एकता तिवारी एक पुत्र तथा एक पुत्री के साथ रहते थे। वे मंगलवार को सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे, तभी बहादुरपुर (नगर पालिका की सीमा बोर्ड) के पास चार पहिया वाहन ने इन्हें चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही पत्नी व परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। शिक्षक की मौत पर शिक्षक नेता घनश्याम चौबे, जितेन्द्र सिंह, धीरज राय, शशिकांत ओझा, उमेश सिंह, बीके पाठक, अजय कांत, इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा