भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, दो गिरफ्तार

भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, दो गिरफ्तार




बरेली। महापौर का चुनाव लड़ चुके भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी की मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ गोलिया बरसाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी शैलेष पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने पूर्व फौजी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में रात से ही जुटी थी। आरोपित रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन व इसामुद्दीन को पुलिस ने बुधवार तड़के पुराना शहर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार हुए आरोपितों के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़े : नाराज पिता ने विवाहित बेटी को गोली से उड़ाया


बारादरी थाना क्षेत्र की सुपर सिटी काॅलोनी निवासी यूनुस अहमद उर्फ डंपी मूल रूप फरीदपुर के मुहल्ला ऊंचा के रहने वाले थे। वह भाजपा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष थे और प्रापर्टी डिलिंग का काम भी करते थे। उन्होंने तीन माह पूर्व एजाज नगर गोटिया में एक मकान खरीदा था। मंगलवार को रात नौ बजे वह सुपर सिटी काॅलोनी स्थित घर से साढ़ू वसीम के साथ एजाज नगर गोटिया मकान देखने गए थे। यूनुस और वसीम मकान बंद कर बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी यह घटना हो गयी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा