शिक्षक दम्पती गिरफ्तार, दूसरे के Certificate पर 'मास्साब' बने थे दोनों

शिक्षक दम्पती गिरफ्तार, दूसरे के Certificate पर 'मास्साब' बने थे दोनों



बाराबंकी। फर्जी Certificate की वजह से बर्खास्त शिक्षक दम्पती को हैदरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बर्खास्तगी के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। गिरफ्तार शिक्षक दम्पती हैदरगढ़ शिक्षा क्षेत्र में तैनात थे। प्रधानाध्यापक स्वाति प्रावि कनवा तथा उसका पति अभिषेक त्रिपाठी UPS सीठूमऊ पर नौकरी कर रहा था। दूसरे के Certificate पर नौकरी का राज खुलने पर बीएसए ने दोनों को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने व रिकवरी का आदेश दिया था। स्वाति के खिलाफ 20 अक्टूबर को BEO हैदरगढ़ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि अभिषेक त्रिपाठी पर तीन माह पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। अभिषेक त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी का पता देवरिया के पिपरा रामघर तथा स्वाती तिवारी पुत्री विनोद चंद्र तिवारी का पता देवरिया के ग्राम कपरीपार, बगहा है। फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाला यह शिक्षक दम्पती हैदरगढ़ कस्बे में ही मकान बनवाकर रह रहा था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद