बलिया में 25 मार्च से सीनियर, जूनियर और सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैम्पियनशिप

बलिया में 25 मार्च से सीनियर, जूनियर और सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैम्पियनशिप


बलिया। डिस्ट्रिक्ट खो खो एसोसिएशन द्वारा पुरुष/महिला तथा बालक-बालिकाओं की सीनियर/ जूनियर एवं सब जूनियर आयु वर्ग की डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैम्पियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। 25 से 31 मार्च तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बेसिक शिक्षा परिषद) तहसीली स्कूल बलिया के प्रांगण में आयोजित इस चैम्पियनशिप में विद्यालय के पुरुष महिला/बालक/बालिका खो-खो टीम की प्रतिभागिता होगी। 

डिस्ट्रिक्ट खो खो एसोसिएशन के सेक्रेटरी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागिता के लिए प्रतिभागी खिलाड़ियों व टीमों का पंजीकरण 24 मार्च है। वहीं, समस्त टीमों व प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स किट में रहना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड तथा 02 अतिरिक्त रंगीन फोटो (पासपोर्ट साइज) लेकर आएंगे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय (02 टीमों) को शील्ड, मेडल्स से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा पंजीकृत खिलाड़ियों में से चयनित टीम ही स्टेट, नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित