पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को दिया धन्यवाद

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को दिया धन्यवाद

बलिया। धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के नाम पर सिविल कोर्ट में 'संवाद केंद्र' बनाने की पहल करने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि दलीय भावना से ऊपर उठकर सांसद जी ने सबसे पहले नेताजी के नाम पर संवाद भवन बनाने के लिए पहल की, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि देश की राजनीति में नेताजी की अलग पहचान थी। उनके राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, पर किसी के साथ मनभेद नहीं था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेताजी के निधन के बाद सभी दलों के नेता गमगीन थे। भाजपा सांसद ने नेता जी के नाम पर 'मुलायम सिंह यादव संवाद केंद्र' बनवाने की पहल कर यह दिखाया है कि उनके मन में भी नेताजी के लिए अलग जगह थी। हर दल के वरिष्ठ नेताओं से उनके अच्छे सम्बन्ध थे। उनके मन में हमेशा बड़ो के प्रति सम्मान व छोटों के प्रति स्नेह झलकता था। उनके जाने के बाद तो हम लोगों ने अपना एक अभिभावक ही खो दिया है, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उनकी यादें एवं उनके बताए गए रास्ते हम सबके लिए हमेशा मार्गदर्शक का काम करेगा।

बता दे कि भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बलिया में 'मुलायम सिंह यादव संवाद केंद्र' बनवाने की न सिर्फ पहल, बल्कि सांसद निधि से 25 लाख रूपये स्वीकृत कर जिलाधिकारी को पत्र भी दे दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
Ballia News : वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया। मारपीट के बाद...
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत