बलिया के लाल का कमाल, अमेरिका में रिसर्च साइंटिस्ट बन बढ़ाया भारत का मान

बलिया के लाल का कमाल, अमेरिका में रिसर्च साइंटिस्ट बन बढ़ाया भारत का मान


बलिया। 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर किस्मत से पहले ख़ुदा बन्दे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है' कवि मुहम्मद इकबाल की लाइने बलिया के डॉ. नीरज वर्मा पर अक्षरश: सटीक बैठती हैं। अमेरिका में रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर डॉ. नीरज को मिली नियुक्ति से गांव में खुशी का माहौल है।
बलिया जनपद के सहतवार इलाके के सुहवल गांव निवासी डॉ. नीरज वर्मा के पिता दिलीप वर्मा अरुणांचल प्रदेश में इंजीनियर है। डॉ. नीरज की प्राथमिक से माध्यमिक तक की शिक्षा वहीं से पूरी की। अपनी मेहनत के बदौलत डॉ. नीरज को अपने लक्ष्य के अनुरूप पहला पड़ाव आईआईटी रूड़की में प्रवेश के रूप में मिला। वहां से उन्होंने बहुलक विज्ञान व इंजीनियरिंग विषय में बीके तथा एम टेक की शिक्षा मई 2011 से मई 2016 तक प्राप्त की। इसके साथ ही डॉ. नीरज को गुड़गांव (हरियाणा) की एक कम्पनी ने साफ्टवेयर इंजीनियर फॉर वेबसाइट डेवलपमेंट यूटीलाइजिंग पाइथन के तौर पर हायर कर लिया। मार्च 2017 से जुलाई 2017 तक सेवा देने के बाद डॉ. नीरज पीएचडी करने अमेरिका चले गये। वहां अगस्त 2017 से मई 2021 तक  Southern Methodist University से एप्लीकेशन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन केमिस्ट्री से पीएचडी की उपाधि हासिल की। इस बीच, डॉ. नीरज ने कोविड-19 के लिए पोटेंसियल ड्रग्स पर भी रिसर्च किया। इसके साथ ही डॉ. नीरज को इंडियानापोलिस स्थित एली लिली एंड कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर तैनाती मिली है। 

रितेश तिवारी ऋषभ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा