बलिया में अभिनेता गोपाल राय की घोषणा : पुराने अंदाज में होगा भोजपुरी का मेगा शो 'गडहा महोत्सव'

बलिया में अभिनेता गोपाल राय की घोषणा : पुराने अंदाज में होगा भोजपुरी का मेगा शो 'गडहा महोत्सव'

बलिया। भोजपुरी का मेगा शो 'गडहा महोत्सव' इस वर्ष पांच नवंबर को अपने पुराने अंदाज में आयोजित होगा। इसकी घोषणा भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक व अभिनेता गोपाल राय ने बुधवार को भरौली स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद की।

अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गडहा विकास मंच भरौली में प्रतिवर्ष 'गडहा महोत्सव' नाम से भोजपुरी का एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराता है। इसमें लोक विधा से जुड़े सभी बड़े कलाकार सिरकत करते हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल इसका रूप बदल कर 'कवि सम्मेलन' हो गया था। अब यहां फिर से रात की दूधिया रोशनी में भोजपुरी के चमकते सितारे जगमगायेंगे। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में गडहांचल का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को 'गडहा गौरव' से सम्मानित किया जाएगा। भोजपुरी के सांस्कृतिक विकास में महती भूमिका निभाने वाले लोगों का भी मंच अभिनन्दन करेगा।

कोर कमेटी की बैठक में मंच‌ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुधीर ओझा, अध्यक्ष चन्द्रमणी राय, महासचिव विजेन्द्र राय, उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन राजू, संगठन मंत्री रमेश यादव, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष गायक सुशील राय, प्रवक्ता हरे राम राय, कुन्दन राय, चन्द्रशेखर राय, कृष्णा राय, कार्तिक राय आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा