पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड : धरनारत पत्रकारों को मिला यह आश्वासन

पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड : धरनारत पत्रकारों को मिला यह आश्वासन


बलिया। पोस्टमार्टम के बाद पत्रकार रतन सिंह का शव जैसे ही पैतृक आवास पहुंचा, कोहराम मच गया। खुशमिजाज व हर दिल अजीज रतन की हत्या से गम और गुस्सा का माहौल था। पिता विनोद सिंह पत्रकार बेटे के शव के साथ घर के सामने धरने पर बैठे थे।


पिता, पुलिस से काफी नाराज थे। वे पुलिस की कहानी को झूठा बता रहे थे। वही, पत्रकार भी धरना पर थे। पत्रकार पीड़ित परिवार को 50 लाख और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। 


इस बीच, पहुंचे एडीएम ने मांग पत्र लेकर बताया कि 10 लाख नगद व पांच लाख किसान बीमा के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दी जाएगी। 50 लाख और पत्नी को सरकारी नौकरी के मामले में शासन को पत्र लिखा जायेगा। एडीएम ने कहा कि  कमिश्नर के निर्देश पर पत्नी को एक माह के अंदर स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। फ़िर शासन के निर्देश के अनुसार कार्यवाही होगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद