बलिया BSA का निर्देश : 16 जून से खुल रहा स्कूल, इन विन्दुओं पर कर लें तैयारी ; ताकि...

बलिया BSA का निर्देश : 16 जून से खुल रहा स्कूल, इन विन्दुओं पर कर लें तैयारी ; ताकि...

बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने विद्यालयों में शैक्षिक सत्र की गतिविधियों को नियोजित करने सम्बंधित आदेश निर्गत किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, समस्त पटल सहायक (कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया) के नाम से जारी पत्र में बीएसए ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा उप्र लखनऊ द्वारा 10 जून, 2022 को जारी पत्र का हवाला दिया है। कहा है कि विगत दो शैक्षिक सत्रों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण अधिकांश समय विद्यालय बन्द रहे, जिसके फलस्वरूप समग्र रूप में शैक्षिक गतिविधियों एवं शैक्षिक परिवेश पर व्यापक रूप से प्रभाव पड़ा है। शैक्षिक परिवेश को शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए उन्नत एवं अनुकूल बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी प्रयास किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है, ताकि विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियां रोचक एवं सक्रिय रूप में संचालित हो सके। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में शिक्षण अधिगम के प्रति अभिप्रेरण एवं उत्साह का संचारण हो सके। ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून 2022 से विद्यालय खुल रहे है, जिसके लिए आप सभी द्वारा आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जानी है।

यह भी पढ़ेंबलिया में सुबह-सुबह खून से रंगी सड़क : ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत ; दूसरा गंभीर


 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व