बलिया : झोपड़ी में घुसी बेकाबू बोलेरो, महिला की मौत ; दो गंभीर

बलिया : झोपड़ी में घुसी बेकाबू बोलेरो, महिला की मौत ; दो गंभीर


रामगढ़, बलिया। NH 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के सुघरछपरा ढाले के समीप तेज रफ्तार बोलेरो असंतुलित होकर सड़क किनारे झोपड़ी लगा कर रहे बिकाऊ गोंड की झोपड़ी में घुस गई, जिससे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को तब तक उठाने नहीं देने की जिद पर अड़े हैं जब तक मौके पर जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक नहीं आ जाते।


बिना नंबर की बोलेरो बलिया की तरफ से तेज गति से बैरिया की ओर आ रही थी, जो अनियंत्रित होकर सुघर छपरा ढाला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बाढ़ कटान से बेघर होकर सड़क किनारे गुजारा कर रहे बिकाऊ की झोपड़ी में जा घुसी। इस दौरान झोपड़ी  के बाहर बैठी बिकाऊ गोंड की पत्नी तेतरी देवी की मौत हो गयी। वहीं, जद में आने से 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई है। बोलेरो चालक भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर बैरिया एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी जमे हुए है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा