बलिया : सोलर पैनल ने एक को पहुंचाया जेल, दो की तलाश में पुलिस

बलिया : सोलर पैनल ने एक को पहुंचाया जेल, दो की तलाश में पुलिस


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। बांसडीहरोड थाना के दिउली गांव में मंगलवार की रात सोलर पैनल खोलने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे में भाग निकले। दिउली गांव के प्रभुनाथ सिंह के घर के लोगों को मंगलवार की देर रात घर के बाहर कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने आस पास के लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने आपस में विमर्श कर एक साथ सोलर पैनल खोल रहे चोरों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन अधिकतर चोर अंधेरे में भाग निकले।जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने जमकर खातिरदारी की।

उसकी पहचान अनूप गोंड़ (निवासी फुलवरिया) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गये चोर को हिरासत में ले ली। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया। ग्रामीणों की शिकायत है कि बीते दो माह में आस पास के घरों व इलाके में कई छोटी बड़ी चोरियां हुई हैं, जिसकी पुलिस से शिकायत भी की गई है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़े गए चोर व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार अनूप को चालान न्यायालय भेज दिया गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा