यूपी खो-खो एसोसिएशन की नई कार्यकार‍िणी बलिया की शिक्षिका को मिली बड़ी जिम्मेदारी

यूपी खो-खो एसोसिएशन की नई कार्यकार‍िणी बलिया की शिक्षिका को मिली बड़ी जिम्मेदारी


बलिया। उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की कार्यकारिणी में बलिया की शिक्षिका कनक चक्रधर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस डीपी सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न चुनाव में कनक चक्रधर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसकी सूचना मिलते ही जिले के ख़ेल प्रेमियों व शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। 


एसोसिएशन के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए अयोध्या के धर्मेंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलिया के तहसीली स्कूल की सहायक अध्यापिका कनक चक्रधर को मिली है। वाराणसी की डॉ सुधारानी तिवारी और बहराइच के चंद्रभानु सिंह को यूपी खो-खो एसोसिएशन का नया अध्यक्ष और महासचिव चुना गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रयागराज के डॉ जयप्रकाश शर्मा, कुशीनगर के बैजनाथ मिश्रा व बुलंदशहर की अल्पना त्यागी निर्वाचित हुए है। लखनऊ के धर्मेंद्र पांडेय, बिजनौर के मुकुल कुमार व बरेली के संदीप सिंह संयुक्त सचिव पद पर आसीन हुए है। इसके अलावा अमर सिंह, रोहित कुमार, आलोक कुमार, राम सिंह, सत्येंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, पंकज कुमार द्विवेदी और विनोद कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गये है। चुनाव के दौरान खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से सुभाष कुमार तथा खेल विभाग से संयुक्त निदेशक अनिल कुमार बनौधा मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे