बलिया में हिंदू युवा वाहिनी ने कुछ यूं मनाया भारतीय नववर्ष

बलिया में हिंदू युवा वाहिनी ने कुछ यूं मनाया भारतीय नववर्ष

बैरिया, बलिया। हिंदू युवा वाहिनी बैरिया द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2079 भारतीय नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को कैंप कार्यालय श्रेया पैलेस पर भारतीय नव वर्ष का स्वागत पूजन अर्चन के साथ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने भगवा ध्वज का पूजन अर्चन करने के साथ ही प्रभु श्रीराम, मां दुर्गे एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात पुष्पर्चन एवं माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा, बैरिया ब्लॉक एवं रानीगंज बाजार में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू जनमानस को तिलक लगाने के साथ ही मिष्ठान खिलाकर नववर्ष की बधाई दी गई।

जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति और सभ्यता को सदैव जागृत रखना है। हम सबको हिंदुत्व को परम वैभव की गरिमामय पद पर प्रतिष्ठित करने का कार्य करना है। हम हिंदुओं का नव वर्ष आज के ही दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। आज के ही दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गई थी। आज के ही दिन हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था। आज ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक पूज्य डॉ हेडगेवार जी का जन्म दिवस है। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी अपना हिंदू नव वर्ष पूजन पाठ के साथ अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुद्ध एवं सात्विक रूप से मनाने का काम करते हैं। हमें ऐसे ही समस्त हिंदू जनमानस को जागृत करते हुए अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि यूथ क्लब हेल्पलाइन के प्रबंधक  अजय सिंह ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी द्वारा जिस प्रकार से हिंदू समाज को जागृत करने का काम किया जाता है, यह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी बैरिया के प्रभारी पंकज सिंह, अध्यक्ष राकेश सिंह, मंत्री मिथिलेश केसरी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सुमित बाबा, मनीष वर्मा, संदीप केसरी, अकाश कुमार, आदर्श गुप्ता, चंदन सिंह, आशुतोष उपाध्याय, अजीत सिंह झुनझुन, रमेश सिंह काका, रमेश प्रसाद, मुकेश मिश्रा, बरमेश्वर साधु जी, भीम कुमार, उज्जवल श्रीवास्तव, हिंदू युवा वाहिनी बैरिया के कार्यकर्ता तथा यूथ क्लब हेल्पलाइन के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन हिंदू युवा वाहिनी बलिया के जिला उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ने किया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा