उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बलिया के वरिष्ठ पत्रकार दीपक ओझा को दी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बलिया के वरिष्ठ पत्रकार दीपक ओझा को दी बड़ी जिम्मेदारी


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की मंडलीय बैठक होटल मानसरोवर में सम्पन्न हुई। इसमें बलिया, आजमगढ़ व मऊ के पत्रकार शामिल हुए। उपस्थित पत्रकारों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। साथ ही मण्डल कमेटी का गठन संगठन के प्रांतीय महामंत्री प्रदीप शर्मा के सानिध्य में किया गया।

आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, मण्डल उपाध्यक्ष नीरज राय, मण्डल महामंत्री एसके दत्ता, मण्डल कोषाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, मण्डल मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता अजय मिश्रा को चयनित किया गया। बैठक में आजमगढ़ जनपद में उपजा की नयी कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष रमेश कौशिक, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री पवन कुमार सिंह, मंत्री संजय कुमार पाण्डेय, संतोष चौरसिया, मनीष कुमार पाण्डेय व राजेश कुमार पाठक को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं बलिया में वरिष्ठ पत्रकार दीपक ओझा को संगठन का नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए जनपद में संगठन की कार्यकारिणी गठित कर विस्तार करने को कहा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारों की बड़ी भूमिका है। इस अवसर पर उपजा के प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन बहुत ही पुराना है, संगठन से बहुत से लोग सदनों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसी क्रम में लोक दायित्व के संयोजक पवन कुमार सिंह "गोपाल" ने अपना महत्वपूर्ण समय संगठन को देते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को धन्यवाद करते हुए अपनी बात रखी। इस दौरान जनपद बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक ओझा ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन 'उपजा' के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के नियमों के अनुरूप संगठन के विस्तार व पत्रकारों के हित मे कार्य करूंगा। इस दौरान बलिया जनपद से नीरज राय, दिलीप पाण्डेय, आदि पत्रकार मौजूद रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !