UPSC IPFO EXAM : ऑल इंडिया 5वीं रैंक प्राप्त कर सौरभ ने बढ़ाया बलिया का मान, बने इनफोर्समेन्ट आफिसर

UPSC IPFO EXAM : ऑल इंडिया 5वीं रैंक प्राप्त कर सौरभ ने बढ़ाया बलिया का मान, बने इनफोर्समेन्ट आफिसर

बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) परीक्षा में सफलता अर्जित कर सौरभ मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर बलिया का मान बढ़ाया है। ऑल इंडिया रैंकिंग में पांचवें स्थान पर चयनित सौरभ इनफोर्समेन्ट आफिसर बने है। ईमानदार मेहनत और संघर्ष के बल पर सौरभ ने जिस मुकाम को हासिल किया है, उस पर निश्चित रूप से उनके माता-पिता सहित जनपद वासियों को गर्व है। 

मूलरूप से जिले के गड़ेरिया, लालगंज (वर्तमान पता : आवास विकास कालोनी, बलिया) निवासी शिक्षा विभाग में राजपत्रित पद पर कार्यरत विजय कुमार मिश्र व लकी मिश्रा के पुत्र सौरभ ने आईआईटी धनवाद से वीटेक की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात यूपीएससी की तैयारी में जुट गये। लक्ष्य के प्रति सदैव सचेत रहने वाले सौरभ ने अपनी मेधा के दम पर ऑल इंडिया में पांचवां रैंक प्राप्त कर मिशाल पेश की है। सौरभ की बड़ी बहन प्रिय दर्शनी आईआईटी रुड़की से अंग्रेजी में पीएचडी कर रही है। सौरभ ने अपनी उपलब्धि माता-पिता को समर्पित किया है। 

शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र के भतीजा सौरभ की ऊंची उड़ान पर बीएन द्विवेदी, सुवाष चन्द दूबे सहित राजकीय इण्टर कालेज के समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता के साथ सौरभ को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे