CMO और CMS को हटवाने के बाद राज्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों को किया सचेत

CMO और CMS को हटवाने के बाद राज्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों को किया सचेत


बलिया। प्रदेश के संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा है कि लापरवाह व भ्रष्टाचार से नाता रखने वाले किसी भी अफसर को यहां रहने नहीं दिया जायेगा।सीएमओ डॉ. पीके मिश्र व महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह को जनपद से हटाए जाने के बाद राज्यमंत्री ने दूरभाष पर Purvanchal24.com को जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार में ये दोनों स्वास्थ्य अधिकारी निष्क्रिय थे। 

राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कोविड-19 बीमारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी संवेदनशील हैं। वे हर जिले की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि सीएमओ के खिलाफ कई शिकायतें थीं। इस पर सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिले के सीएमओ जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जितेंद्र पाल होंगे। वही, जिला महिला चिकित्सालय बलिया में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुमिता सिन्हा को सीएमएस बनाया गया है। बताया कि बलिया में कोरोना टेस्टिंग लैब स्थापित करने और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने भ्रष्टाचार व लापरवाह अधिकारियों को सचेत भी किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी