बलिया में हर्षोल्लास मनी ईद, गले मिल एक-दूसरे को दी बधाई

बलिया में हर्षोल्लास मनी ईद, गले मिल एक-दूसरे को दी बधाई

बलिया। पूरे जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। बिशनीपुर जामा मस्जिद पर नमाज खत्म होने के बाद डीएम इन्द्र विक्रम सिंह तथा एसपी राज करन नैयर ने लोगो को ईद की बधाई दी। कहा कि भाईचारे और एकता बनाए रखें। इसके अलावा जामा मस्जिद के पूर्व सेक्रेटरी हाजी अफसर आलम के घर पर जिलाधिकारी और एसपी सहित सभी अधिकारी पहुंचे और ईद मनाई। श्री आलम ने सभी अधिकारियों को ईद के मौके पर बधाई दी।  

इसके अलावा शिया मस्जिद पर भी शिया समुदाय के लोगों से इन दोनों अधिकारियों ने मुलाकात की और बधाई दी। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।मौजूद अधिकारियों ने छोटे बच्चों से बधाई देने के बाद उनसे बातचीत करते हुए बहुत ही प्रसन्नता जाहीर की। जनपद में ईद भाईचारे से मनाई गई।जिसमें हाजी अफसर आलम के आवास पर डीएम एसपी सहित कई अधिकारियों को टोपी पहना कर ईद मुबारक की बधाई दी जिसमे जाकिर हुसैन समाजसेवी, राजू गुप्ता कृष्णा पांडेय, जमाल आलम आदि उपस्थित रहे!

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली