CO के नेतृत्व में बलिया पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार ; ठेकेदार पर मुकदमा

CO के नेतृत्व में बलिया पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार ; ठेकेदार पर मुकदमा


हल्दी, बलिया। हल्दी पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच 31 से सटे बेलहरी गांव से रविवार की रात की 111 पेटी (994.6 लीटर) देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान कर दिया। वहीं, लाइसेंस धारक अशोक कुमार मिश्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष हल्दी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने अपने चालक अमित कुमार सिंह व का. प्रवेश चौहान के साथ वांछित अपराधियों के धर-पकड़ में क्षेत्र में मामूर थे। गायघाट डाकबंगले के पास क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र से मुलाकात हो गयी।रात करीब पौने बारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि देशी शराब बेलहरी के ठेकेदार पाण्डेयपुर मिश्र, कोतवाली, बलिया निवासी अशोक कुमार मिश्र अपने सेल्समैन द्वारा लाइसेंस की आड़ में अवैध देशी शराब एनएच 31 से 600 मीटर दूर जितेंद्र पाठक के कमरे से बिहार भेज रहे है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दो व्यक्तियों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ किया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम गोविंदा कश्यप पुत्र लक्ष्मण प्रसाद (निवासी ग्राम डुमरी, थाना बांसडीह रोड, जिला बलिया) तथा दूसरे ने अनिल कुंवर पुत्र लक्ष्मण कुंवर (निवासी डुमरी, थाना सेमरी, जिला बक्सर, बिहार) बताया।पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो 111 पेटी (994.6 लीटर) देशी शराब मिली। पुलिस द्वारा पूछ ताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ठेके के मालिक के कहने पर हम लोग बिहार ले जाकर अधिक दामो पर शराब बेचते है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम 60 (1) /63/ 64 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सोमवार की सुबह न्यायलय भेज दिया। 


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद