बलिया : बाइक से गिरकर दो बच्चे घायल, माता-पिता सेफ

बलिया : बाइक से गिरकर दो बच्चे घायल, माता-पिता सेफ


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बाइक से गिरकर दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि माता-पिता को खरोच तक नहीं आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद पुत्री  को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रेवती थाना क्षेत्र के दतहा निवासी हरेंद्र यादव अपने ससुराल दोकटी थाना क्षेत्र के खवासपुर से अपनी पत्नी वह 6 वर्षीय पुत्री कृतिका तथा 4 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ देर शाम अपने गांव दतहा वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सोनबरसा गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पलट गई। इससे कृतिका और प्रिंस दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों व पति पत्नी को सहयोग कर उठाया और सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे। कृतिका को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि प्रिंस का सोनबरसा में इलाज चल रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट