त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : इस काम के लिए बलिया DM ने निर्धारित की समय सारणी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : इस काम के लिए बलिया DM ने निर्धारित की समय सारणी


बलिया। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली बृहद पुनरीक्षण 2020 की समय सारणी निर्धारित किया है। जिसमें किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरी निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्यवाही बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन व सम्बंधित जानकारी देने के साथ ही स्टेशनरी आदि का वितरण 15 से 30 सितंबर तक होगा। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करने की अवधि 01 अक्टूबर से 12 नवंबर तक, ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 01 अक्टूबर से 05 नवंबर तक, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि 06 नवंबर से 12 नवंबर तक, ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 13 नवंबर से 05 दिसंबर तक तैयार होगी। 
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 06 दिसंबर, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियां 06 दिसंबर से 12 दिसंबर तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी। फिर, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन की तिथि 29 दिसंबर निर्धारित किया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी