बलिया में ऐसे भी दानदाता है

बलिया में ऐसे भी दानदाता है


बैरिया, बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना से जहां लोग भयाक्रान्त हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी समाज में विद्यमान हैं जो आम लोगो के स्वास्थ्य के लिए चिन्तित हैं। इसकी ताजा बानगी दोकटी गांव निवासी सेना से अवकाश प्राप्त राजनारायण सिंह सिंह है। इन्होंने रविवार को क्षेत्रीय लोगों की सुविधा व Covid19 महामारी से लड़ने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरली छ्परा पर तैनात डॉ. एसएन पांडेय को भेंट किया।

श्री सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बलिया में रहते है। इस महामारी में स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर अपने गांव निवासी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर तैनात चिकित्सक डॉ एसएन पांडेय से परामर्श लेते रहे हैं। सुझाए गए उपचार को ही अपना कर आज उनका पूरा परिवार स्वस्थ है। डॉ पांडेय ने बताया कि बातचीत में क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी सामने आई थी। इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के लिए अपने पुत्र दयाशंकर सिंह के माध्यम से ऑक्सीजन सिलिंडर भेंट किया।दयाशंकर सिंह ने बताया कि कोविड19 में कभी कभी रोगी की जान ऑक्सीजन के अभाव में चली जाती है। इसलिए यह एक छोटा सा प्रयास है, ताकि रोगी इसके सहारे जिला मुख्यालय या अन्य जगह बेहतर इलाज के लिए पहुंच सकें। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी