बलिया : मनबढ़ युवकों ने व्यवसाई को किया लहूलुहान, गंभीरावस्था में रेफर

बलिया : मनबढ़ युवकों ने व्यवसाई को किया लहूलुहान, गंभीरावस्था में रेफर


श्वेता पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। कस्बा से सटे ग्राम सभा चकखान के सामने शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप के पास कुछ मनबढ़ युवकों ने एक कबाड़ी व्यवसाई के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  

नगर के बड्ढ़ा निवासी बृजेश बरनवाल (45) बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर अवस्थित पेट्रोल पंप के सामने कबाड़ी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर कुछ युवकों से किसी बात को लेकर  वाद विवाद हो गया था, जिसे बीच बचाव कर मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि शाम को दुबार कबाड़ी की दुकान पर आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक लोहे की रॉड से हमला कर व्यवसाई गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज कहना है कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद