बलिया : Road Accident में पति-पत्नी समेत चार घायल, एक रेफर

बलिया : Road Accident में पति-पत्नी समेत चार घायल, एक रेफर

बलिया। जिले के दो अलग-अलग हादसों में माता-पिता और पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को सहतवार निवासी संतोष कुमार यादव पत्नी बबीता यादव व दो वर्षीय पुत्र अजय को लेकर बिहार के तेलपा गांव जा रहे थे।एनएच-31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिर के पास गड्ढों से बचने में उनकी बाइक लाल बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। उधर, रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के पास सोमवार की देर शाम बोलेरो ने पैदल जा रहे रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर निवासी 24 वर्षीय सोनू को धक्का मार दिया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आ गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली