बलिया : शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए अनिवार्य है यह काम

बलिया : शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए अनिवार्य है यह काम


बलिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश एवं बीएसए बलिया के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ने तथा दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध व निरंतर संवर्धित शैक्षिक सामाग्री का लाभ देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा Each one - Reach ten कार्यक्रम 15 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक परिषदीय शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय अथवा अपने घर के आस-पास रहने वाले किसी अन्य निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले कम से कम 10 छात्र-छात्राओं या उनके अभिभावकों के फोन पर गूगल प्ले स्टोर से दीक्षा ऐप DIKSHA APP डाउनलोड कर इन्स्टाल एवं विद्यार्थी की भूमिका में पंजीकरण करने के लिए प्रेरित करेंगे। तत्तपश्चात उन्हें दीक्षा ऐप पर उपलब्ध सामग्री के उपभोग की विधियों को प्रायोगिक स्तर पर समझायेंगे। यथा QR कोड स्कैन करके किसी विषय के किसी पाठ की सामाग्री देखना एवं दीक्षा ऐप पर किसी इच्छित टॉपिक को सर्च करना इत्यादि। उक्त के बाद सभी शिक्षक दिए गए प्रारूप पर सूचना भरते हुए अपने BEO कार्यालयों को जमा करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता से राज्य के महात्वाकांक्षी लक्ष्य दीक्षा पर दैनिक 1 करोड़ Content Play को प्राप्त करेंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जनपद के एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर, सन्तोष चन्द्र तिवारी एवं चित्रलेखा सिंह तथा जिला समन्यवक प्रशिक्षण प्रवीण कुमार यादव ने दी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश