बलिया कारागार में IRCS ने बांटी राहत सामग्री

बलिया कारागार में IRCS ने बांटी राहत सामग्री

बलिया। परोपकार और सेवा का मूल्य तभी होता है, जब वह सही व्यक्ति को दिया जाय। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी डॉ जयंत कुमार तथा जेलर राजेन्द्र सिंह द्वारा जिला कारागार में 60 बंदियों को इण्डियन रेड क्रास सोसायटी की ओर से कंबल वितरित किया गया।

डॉ जयंत कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंड और गलन में कैदियों के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है, जिससे ठंड से उनका बचाव हो सकें। रेड क्रास लगातार ही जरूरतमंदों की मदद में जुटा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था लगातार जरुरतमंदों की सेवा कर रही है, जो काबिलेतारीफ है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विजय यादव ने कहा कि रेड क्रास सोसायटी जरुरतमंदों की हमेशा मदद कर रही है। जेलर राजेन्द्र सिंह ने रेड क्रास सोसायटी के पदाधिकारियों, अधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर अमर सिंह, रीना तिवारी, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, शशिकांत ओझा, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, मंटू, डॉ नसीम, फार्मासिस्ट एवं अन्य अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय