नहीं रहे वार के 'थ्री स्टार' से सम्मानित बलिया के योद्धा श्रीपंडित

नहीं रहे वार के 'थ्री स्टार' से सम्मानित बलिया के योद्धा श्रीपंडित


बलिया। थल सेना से अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट रामनिवास पाण्डेय उर्फ श्रीपंडित ने मंगलवार की देर रात प्रयाग में अंतिम सांस ली। 95 वर्षीय श्रीपंडित का इलाज प्रयाग के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह आजादी के बाद भारत के साथ हुए तीनों युद्ध में भाग लिए थे। उनके पास 1962, 1965 व 1971 के वार के तीनों स्टार थे।
हल्दी थाना अंतर्गत पंडितपुरा गांव के निवासी श्री पंडित का जन्म दिसंबर 1928 में हुआ था। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा जिले के गवर्नमेंट स्कूल से पास की थी । उस समय गणित की परीक्षा में सौ में सौ नंबर मिला था। 1948 में उन्होंने थल सेना में नौकरी शुरू की और 1976 में वह अधिकारी बनकर सेना से अवकाश प्राप्त किए। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपना जीवन यापन किया। धार्मिक साहित्यों, गणित, इतिहास व भूगोल में उनकी मजबूत पकड़ थी। 31 अक्टूबर को तबीयत खराब होने पर उन्हें प्रयाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया। वहां से वापस प्रयाग लाया गया, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रयाग से उनके पार्थिव शरीर को  पैतृक गांव पंडितपुरा लाया गया। पचरुखिया गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र परशुराम पाण्डेय ने दी। वे अपने पीछे दो पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा