पीएम मोदी ने बलिया के किसानों को दिये गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने के टिप्स

पीएम मोदी ने बलिया के किसानों को दिये गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने के टिप्स


बलिया। आत्म निर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत किसानों की आय दो गुनी करने के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव आन नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम आनन्द गुजरात की लाइव स्ट्रीमिंग को- कृषकों, कृषि विशेषज्ञों को दिखाने के लिए जनपद के सभी विकास खण्ड कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा आयोजन किया गया। एलईडी टीवी के माध्यम से प्रत्येक विकास खण्ड में 150 से 200 कृषकों को प्रतिभाग कराया गया। 
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील कृषकों से की। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं कृषि लागत में कमी लाने को गौ आधारित जैविक खेती एक महत्वपूर्ण विकल्प है। इसे अपनाने कृषि विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सकेगा। विकास खण्ड हनुमानगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, प्रगतिशील कृषक कमलेश सिंह, अवधेश यादव, संजय गिरी मिडिया प्रभारी किसान मोर्चा, जय प्रकाश कुशवाहा, अजीत शुक्ला उपस्थित रहें। उप कृषि निदेशक इन्द्राज, अशोक कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी (कृषि), हनुमानगंज, अरविन्द कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) एवं बड़ी संख्या में विकास खण्ड-हनुमानगंज के कृषक उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार