बलिया : केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी, किसान बिल को बताया काला कानून

बलिया : केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी, किसान बिल को बताया काला कानून


दुबहर, बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली बैठक गुरुवार को नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। कांग्रेस कमेटी के नगर विधानसभा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काला कानून बनाकर उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। इसका विरोध करने पर किसानों को दिल्ली में यातनाएं दी जा रही है, यह कहीं से उचित नहीं है। देश के लिए अन्न पैदा करने वाले किसान को सत्ता में बैठे सरकारों को उनकी सुख-सुविधा का ख्याल रखना होगा, तभी आम जनता को दो वक्त की रोटी मिल पाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी में नौजवानों को जोड़ने का काम किया जा रहा है जो निरंतर चलता रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से भैया लल्लू सिंह, हरिशंकर पाठक, लालू पाठक, चंद्रशेखर तिवारी, दरोगा यादव, मोहन चौबे, कमलेश चौबे, रविशंकर पाठक, अंजनी तिवारी, द्वारका पाठक, अरविंद पाठक व राजू पाठक आदि रहे।

पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली