बलिया : SDM को सचेस ने सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र

बलिया : SDM को सचेस ने सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र


मनियर, बलिया। सामाजिक चेतना समिति (सचेस) के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी बांसडीह/प्रशासक नगर पंचायत मनियर को सौंपा।कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र के माध्यम से बताया कि छठ पूजा घाटों पर साफ-सफाई व छिड़काव का समुचित प्रबंध अभी तक नहीं किया गया है। वार्ड नंबर 12 छठ पूजा समिति को विगत 2 वर्षों से प्रकाश व्यवस्था व सजावट के लिए आवंटित धनराशि कमेटी को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। चांदू पाकड़ से बहेरा नाले के किनारे देवेंद्र वर्मा के खेत की सीमा से लेकर बड़ी बाजार स्थित मस्जिद तक अर्द्ध निर्मित निर्माणाधीन मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे वह मार्ग आवागमन के लिए ठप पड़ा हुआ है। बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को मरम्मत या बदल कर नया स्ट्रीट लाइट लगाया जाय। छठ पूजा से पूर्व छठ घाटों की साफ-सफाई, छिड़काव एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाय। बहेरा नाले के किनारे निर्माणाधीन कार्य को तत्काल पूर्ण कराया जाय। वार्ड नंबर 12 चांदू पाकड़ छठ पूजा समिति का विगत 2 वर्षों से प्रकाश व्यवस्था व साफ-सफाई व सजावट के लिए आवंटित धनराशि कमेटी को तत्काल भूगतान नगर पंचायत द्वारा कराया जाय। पत्रक देने वालों में मदन सचेस, कृष्णा कुमार सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 4, पूरंजय शर्मा, अभिमन्यु कुमार, कुंदन आदि लोग रहे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक