बलिया में ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया में ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बैरिया, बलिया। छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास अप सरयू यमुना एक्सप्रेस से गिरकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना मंगलवार को अपरान्ह करीब तीन बजे की है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सुरेमनपुर चौकी पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चकिया डेरा गांव निवासी हिमांशु (22) पुत्र कमलेश सिंह के रूप में की। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवा पुत्र को मृत देख मां व अन्य लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हिमांशु सुरेमनपुर से सरयू यमुना ट्रेन पकड़कर बलिया जा रहा था।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार