बलिया में बोले सपा विधायक 'ये पब्लिक है सब जानती है'

बलिया में बोले सपा विधायक 'ये पब्लिक है सब जानती है'


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने शनिवार को बैरिया डाक बंगला में पत्रकारों से कहा कि सरकार किसानों का आय दुगना करने का दावा कर रही है। वहीं, कृषि प्रधान व कृषि पर आधारित इस देश में सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है और अपने आप को किसानों का बहुत बड़ा हितैषी बता रही है। लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है। 

विधायक ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों को उर्वरक नहीं मिलना हस्यास्पद नहीं तो क्या है ? रवी के सीजन में गेहूं की बुआई के समय डीएपी गायब थी। अब यूरिया की किल्लत से किसान परेशान है। यूरिया के साथ अन्य गैर जरूरी उर्वरक किसानों को खरीदने के लिए प्राइवेट उर्वरक विक्रेता मजबूर कर रहे है। वहीं ऊंचे दर पर उर्वरक भी बेच रहे है। जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए है। वहीं बिजली की कटौती किसानों के लिए कोढ़ में खाज बनी हुई है। दिन में पूरा-पूरा दिन बिजली गायब रहती है, जो उचित नहीं है। विधायक ने सत्तारूढ़ दल पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेताया है कि ऐसे लोग ज्यादा दिनों तक सत्ता में नहीं रह पाएंगे। जब-जब अन्नदाता परेशान हुए है, तब तब सरकार की जड़ उखड़ी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा