बलिया : कृपासिंधु उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि

बलिया : कृपासिंधु उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि


मनियर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर के पूर्व सभासद कृपासिंधु उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास मनियर उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 में मनाई गई। वे स्वर्गीय  मोबीन के चेयरमैन कार्यकाल में 1995 से सन् 2000 तक सभासद रहे। उनके तैल चित्र पर को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य व सपा नेता उदय बहादुर सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्रीनिवास उपाध्याय, प्रभुनाथ उपाध्याय, युवा संगठन के अध्यक्ष जी गोपाल जी, बच्चा सिंह, सभासद अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह, विनय सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामायण सिंह, राघव राम सिंह, मृदुल उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, रविंद्र कुमार हट्ठी सहित आदि लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

वक्ताओं ने कहा कि स्व. कृपा सिंधु उपाध्याय ऐसे नेताओं में शुमार थे, जो अपनी बात निर्भीकता के साथ रखते थे। हमेशा पीड़ित असहाय गरीबों की मदद में तन मन धन से लगे रहते थे। आज उनकी कमी हम लोगों को खल रही है। उनकी जगह की भरपाई नहीं की जा सकती। स्वर्गीय उपाध्याय के सुपुत्र सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुल्ली बाबा व राजू उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


वीरेन्द्र सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक