बलिया : SHO के खिलाफ छात्र, स्थानांतरण की मांग

बलिया : SHO के खिलाफ छात्र, स्थानांतरण की मांग


बैरिया, बलिया। इलाके के छात्र नेताओं ने बैरिया थाने पर तैनात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के खिलाफ एसडीएम को पत्रक सौंपकर स्थानांतरण की मांग किया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रभारी निरीक्षक का व्यवहार निराशाजनक है। प्रभारी निरीक्षक का अपराधियों से मेल मिलाप है। बैरिया थाना मे न्याय गौड़ हो गया है। अवैध शराब, लाल बालू, गौ तस्करी के अलावा विधायक के दबाव में निर्दोष लोगों पर मुकदमा हो रहा है।
वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली एसएचओ करा रहें है। क्षेत्र में वाहनों की चोरी गरीबों को सताना आदि समस्याएं व्याप्त हैं।उनका स्थानांतरण शीघ्र नहीं हुआ तो सभी छात्र नेता 21 सितंबर को बैरिया शहीद स्मारक पर अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता विशाल सिंह, नितेश सिंह, छोटू सिंह, कृष्णा साह, सोनू साह, दीपक कुमार मौर्या, अंकित कुमार, सोनु पांडे, रवि कुमार मौर्य, अमित कुमार शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार यादव, वीरेंद्र कुमार मौर्य, संत कुमार मौर्य, मंटू कुमार मौर्य आदि के नाम शामिल हैं।

सभी आरोप मनगढ़न्त है। किसी के बहकावे में मेरे खिलाफ आन्दोलन का षड़यन्त्र किया गया है। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के कारण ज्ञापन दिया गया है। इससे मैं विचलित नहीं हूं। इसका सूत्राधार कौन है, सब जानते है। किसी छात्र नेता पर मैंने कोई कार्रवाई फर्जी नहीं की है।
संजय त्रिपाठी, एसएचओ बैरिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश