बलिया CDO का लक्ष्य... हर गरीब का हो पक्का छत

बलिया CDO का लक्ष्य... हर गरीब का हो पक्का छत


बलिया। सीडीओ विपिन कुमार जैन का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को लाभ देकर हर गरीब को पक्का छत उपलब्ध कराने पर है। ग्रामीण की तरह शहरी क्षेत्र के हर पात्र को लाभ मिले, इसके लिए उन्होंने सभी नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपात्र का नाम चयन भी हुआ तो ठीक नहीं। ऐसी शिकायत मिली तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से अगर पात्रों का चयन हो तो हर गरीब के पास पक्का छत हो जाएगा। बस इसके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। 

सफाई व कूड़ा निस्तारण पर जोर

सीडीओ जैन ने कहा कि नगर क्षेत्रों में नाला सफाई व कूड़ा निस्तारण पर विशेष जोर रहे। अगर कहीं जमीन आदि की उपलब्धता नहीं है तो इसकी रिपोर्ट दें। बलिया शहर क्षेत्र में सफाई के बावत कहा कि बड़े नालों का सफाई पहले से कुछ ठीक है, पर अभी भी सुधार की जरूरत है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम रसड़ा मोतीलाल यादव व सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट