बलिया : 10 करोड़ पर थी 'नजरबाज' की नजर, ऐसे खुली पोल ; फिर...

बलिया : 10 करोड़ पर थी 'नजरबाज' की नजर, ऐसे खुली पोल ; फिर...

बलिया। भोपाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का फर्जी चेक लगाकर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 10 करोड़ निकालने की कोशिश कर रहे एक जालसाज को पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। साथ ही बैंक मैनेजर संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर-2 निवासी हरिशंकर राव ने 12 जनवरी को सिकन्दरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में युलिक फर्म के नाम से करेंट अकाउंट खोलवाया था। अभी खाते की प्रक्रिया पूर्ण भी नहीं हुई थी कि सोमवार की शाम को हरिशंकर ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का 10 करोड़ का चेक अपने खाता संख्या-9924002100000946 में जमा कर दिया। बड़ी रकम देखकर ब्रांच मैनेजर ने चेक के क्लियरेंस हेतु भोपाल स्थित सम्बंधित बैंक को मेल कर जानकारी मांगी। देर शाम को उक्त बैंक ने अपने उपभोक्ता (दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रोपराइटर) को चेक के बारे में जानकारी दी तो उसके हाथ पांव फूल गए। कम्पनी के प्रोपराइटर ने बताया कि क्लोनिंग के जरिये फर्जी चेक तैयार कर भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार का कोई चेक कम्पनी द्वारा जारी नहीं किया गया। भोपाल स्थित बैंक और सम्बंधित कस्टमर का मेल प्राप्त होने के बाद मंगलवार को पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने हेतु प्रयास तेज कर दिया है। इस सम्बंध में एसआई कृष्ण मुरारी मिश्र ने बताया कि जालसाजी कर भुगतान कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रोहित सिंह मिथिलेश 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश