बलिया : छीन गई युवक की मैजिक, भाभी और भतीजों पर आरोप

बलिया : छीन गई युवक की मैजिक, भाभी और भतीजों पर आरोप


मनियर, बलिया। एक युवक ने अपने भतीजों एवं भौजाई पर मैजिक छीनने का आरोप लगाया है। युवक द्वारा मनियर थाने में तहरीर देने पर एफआईआर दर्ज नहीं हुआ, तब युवक ने कोर्ट का शरण लिया है। मामला मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव का है। 
गांव के कौशल कुमार पुत्र मधुबन राम का आरोप है कि मेरे पास एक टाटा मैजिक चार पहिया गाड़ी है। 17 नवम्बर 2020 को मैं अपने पिता को गाड़ी में बैठाकर बड़ागांव चट्टी पर जा रहा था। इसी बीच, दो युवक एवं एक महिला (तीनों लोगों का नाम तहरीर में है) गाड़ी के पास पहुंच कर मुझसे गाड़ी का चाभी छीन कर गाड़ी लेकर भाग गए। धमकी दिए कि गाड़ी के पास आओगे तो जान से मार देंगे। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट का शरण लेते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आपस में हिस्सेदारी का मामला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...