बलिया में Accident : संकट में सुहाग, सूनी हुई गोद
On



रेवती, बलिया। रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर कोलनाला-नौवाबारा के बीच शनिवार को लाल बालू लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी कमलेश तुरहा (25) अपने पिता छोटेलाल तुरहा (55) के साथ स्प्लेंडर बाइक से रेवती की तरफ जा रहा था। कोलनाला-नौवाबारा के बीच रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार लाल बालू लदी ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया, जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, छोटेलाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, एसआई सदानंद यादव, कमला सिंह यादव ने घायल को पुलिस जीप से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन ड्राइवर फरार होने सफल रहा।
पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
07 Mar 2026 17:23:47
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...



Comments